रवांडा सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएमएचओ से मुलाकात

 रवांडा सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएमएचओ से मुलाकात

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि रवांडा से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उनसे मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभाग द्वारा संचालित मातृत्व स्वास्थ्य के मॉडल का बारीकी से अध्ययन किया।

अपने प्रवास के दौरान दल ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीडी का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग द्वारा लागू की गई ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की और इन्हें अपने देश में भी लागू करने के लिए गहन रूप से समझा।

डॉ. आदित्य ने बताया कि यह दल 9 से 18 नवंबर तक भारत प्रवास पर है, और इसी क्रम में 11 से 12 नवंबर तक उदयपुर दौरे पर रहा। इस दौरान दल के सदस्यों के साथ मातृत्व स्वास्थ्य से संबंधित राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं पर जानकारी साझा की गई।

प्रतिनिधिमंडल से डीपीएम सदाकत अहमद और यूएनएफपीए प्रतिनिधि मोहम्मद हुसैन बोहरा ने भी मुलाकात की और उन्हें योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। रवांडा प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण के दौरान मिले सहयोग और आतिथ्य के लिए विभाग का आभार व्यक्त किया।

Related post