अवैध पिस्टल, कारतूस व एमडीएमए के साथ 1 महिला सहित 3 गिरफ्तार


प्रतापनगर थाना पुलिस एवं डीएसटी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कार में सवार 2 युवक और 1 महिला के पास 1 पिस्टल, 2 कारतूस और 2 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के नाम दिपक जोशी पिता मुनालाल निवासी सेवाडी जिला पाली, सुरेन्द्र उर्फ सुरेश पिता जसाराम निवासी रडवा जिला पाली और आशा वैरागी पुत्री लक्ष्मीनारायण होना बताया।
अभियुक्त दिपक व सुरेन्द्र के विरूद्व जिला पाली के कई प्रकरण मारपीट हत्या के प्रयास के पजींबद्ध है। अभियुक्तों से अग्रिम अनुसंधान जारी है।









