राज्यपाल ने सिटी पैलेस संग्रहालय का किया अवलोकन

 राज्यपाल ने सिटी पैलेस संग्रहालय का किया अवलोकन

उदयपुर, 21 दिसंबर। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आमंत्रण पर सिटी पैलेस पहुंचे। राज्यपाल मिश्र और उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र का पैलेस आगमन पर लक्ष्यराज सिंह और उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने मेवाड़ के इतिहास पर आधारित ऐतिहासिक पुस्तकें भेंट कर अभिनंदन किया।

इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने अपनी पत्नी के साथ सिटी पैलेस संग्रहालय का अवलोकन किया। लक्ष्यराज सिंह और उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने राज्यपाल मिश्र और उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र को संग्रहालय में मौजूद मेवाड़ के महाराणाओं के प्रतापी इतिहास और ऐतिहासिक कलाकृतियों से रू-ब-रू कराया।

राज्यपाल मिश्र ने लक्ष्यराज सिंह द्वारा सिटी पैलेस संग्रहालय में किए जा रहे विरासत संरक्षण की सराहना की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र के प्रिंसिपल ओएसडी गोविंदराम जायसवाल, पीएस विवेक शुल्का, एसीडी राहुल भार्गव, एडीएम सिटी अशोक कुमार, एएसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एएसपी महेन्द्र पारीक आदि मौजूद थे।

Related post