मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर का परचम

 मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता में उदयपुर का परचम

उदयपुर. नव गठित फलोदी जिले के सुथार समाज भवन सभागार में 28वीं राजस्थान राज्य सीनियर, जूनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई. इसमें उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, पांच रजत एवं चार कांस्य पदक जीतकर,

महिला वर्ग की सीनियर एवं जूनियर दोनों वर्गों में राज्य उपविजेता का खिताब जीता। यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 57 किलोग्राम जूनियर वर्ग में माही चौहान ने स्वर्ण पदक

जीता, 63 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्राची सोनी ने स्वर्ण पदक, 66 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में प्रदीप सिंह झाला ने स्वर्ण पदक। 74 किलोग्राम मास्टर वन वर्ग में राहिल अहमद शेख ने स्वर्ण पदक।

93 किलोग्राम मास्टर थ्री वर्ग में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण पदक जीता। वही 59 किलोग्राम सीनियर वर्ग में गौरव साहू ने रजत पदक जीता, 57 किलोग्राम सीनियर वर्ग में रजनी उपाध्याय ने रजत पदक।

76 किलोग्राम सीनियर वर्ग एवं मास्टर वन में पायल नलवाया ने दो रजत पदक जीते, 84 किलोग्राम से अधिक जूनियर वर्ग में सोनिया पालीवाल ने रजत पदक जीता। इसी तरह 59 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में गौरव साहू ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा पदक जीता।

59 किलोग्राम सीनियर वर्ग में जयेश कामोया ने कांस्य पदक जीता। 83 किलोग्राम सीनियर वर्ग में संदीप सोनी ने कांस्य, 84 किलो से अधिक सीनियर वर्ग में सोनिया पालीवाल ने कांस्य पदक जीता। इस तरह उदयपुर टीम ने पांच स्वर्ण।

पांच रजत एवं चार कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते। सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव विनोद साहू व कोषाध्यक्ष अजय गुर्जर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related post