नवम्बर में पहली बार छलका फतहसागर

 नवम्बर में पहली बार छलका फतहसागर

किस्मतवाला हूं कि डेढ़ साल में तीसरी बार फतहसागर के गेट खोले

कलक्टर चेतन देवड़ा

उदयपुर, 24 नवंबर। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने बुधवार को फतहसागर झील के गेट खोले। ंबुधवार सुबह 9ः15 बजे एक-एक कर जैसे ही फतहसागर के चारों गेट खुले तो हर कोई इस नजारे को अपनी यादों में हमेशा के लिए कैद करता नजर आया। कलक्टर देवड़ा ने इस अवसर पर कहा कि मैं बहुत किस्मतवाला हंू, जो मेरे कार्यकाल में डेढ़ साल में तीसरी बार फतहसागर के गेट खोलने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है। यह बहुत खुशी की बात है कि इस साल डेढ़ माह के अंतराल में दूसरी बार फतहसागर छलका है।

यह निश्चित रूप से हम सब के लिए, उदयपुरवासियों के लिए बहुत खुशी का पल है।

नई ऊर्जा, नई खुशी का संचार:

कलक्टर देवड़ा ने कहा कि उदयपुर अपनी झीलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह पर्यटन नगरी है। पूरी दुनिया में उदयपुर का एक अलग मुकाम है। जब फतहसागर भरता है तो उदयपुरवासियों में एक नई ऊर्जा, नई खुशी का संचार होता है। फतहसागर को उदयपुर की लाइफलाइन कहा जाता है। यह झील जब भरती है, तो उदयपुरवासियों की खुशियां परवान पर होती है। इससे पहले विधि-विधान के साथ कलक्टर ने फतहसागर की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राजसमंद जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल, यूआईटी सचिव अरूण कुमार हसीजा सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

पर्यटन को मिला बूस्टर डोज:

फतहसागर अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर मंे मशहूर है। कोरोना के केस कम होने के बाद पाबंदियों में छूट मिलने के साथ ही फतहसागर के छलकने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होना तय है। दिवाली पर भी रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक उदयपुर आए थे। अब लेकसिटी सर्दियों की छुट्टियों और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों की मेजबानी के लिए तैयार है। ऐसे में फतहसागर के गेट खुलना पर्यटकों और शहरवासियों के लिए सौगात है।

Related post