आबकारी विभाग का विशेष अभियान — अवैध मदिरा जब्त, वॉश नष्ट

 आबकारी विभाग का विशेष अभियान — अवैध मदिरा जब्त, वॉश नष्ट

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त एवं रेड की प्रभावी कार्रवाई कर अभियोग दर्ज किए गए।

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रशासन) ओ.पी. जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (पॉलिसी) प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी इस विशेष निरोधात्मक अभियान के अंतर्गत जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए बांसवाड़ा जिले में आबकारी निरोधक दल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य के सीमावर्ती क्षेत्र अंबापुरी एवं कसारवाड़ी में दबिश की कार्रवाई की गई।

इस दौरान लगभग 2 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया, साथ ही “फॉर सेल इन एम.पी.” अंकित 32 बीयर की बोतलें एवं 29 बोतलें हथकड़ शराब की जब्त की गईं। मौके पर नियमानुसार 3 अभियोग दर्ज किए गए।

इसी प्रकार, राजसमंद जिले के देवगढ़ क्षेत्र में कामलीघाट थाना क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध मदिरा बरामद करते हुए 3 अभियोग दर्ज किए गए।

Related post