शिल्पग्राम में नाटक ‘द प्रपोजल’ का मंचन आज

 शिल्पग्राम में नाटक ‘द प्रपोजल’ का मंचन आज

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार, 2 नवंबर को प्रसिद्ध नाटक ‘द प्रपोजल’ का मंचन किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ श्रृंखला के तहत, अनंगारी थिएटर, बांसवाड़ा द्वारा इस नाटक का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 2 नवंबर को सायं 7 बजे शिल्पग्राम, उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में होगा।

नाटक के लेखक एंतोन चेख़ोव हैं, जबकि निर्देशन नरेशपाल सिंह चौहान ने किया है। यह कार्यक्रम आमजन के लिए निःशुल्क प्रवेश के साथ खुला रहेगा।

Related post