फायरिंग के मामले में वांटेड 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

 फायरिंग के मामले में वांटेड 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

डी.एस.टी. व पुलिस थाना हाथीपोल द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए फायरिंग के मामले में वांछित 2 हिस्ट्रीशीटर अपराधीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व चाकू बरामद किया है।

हाथीपोल थानाधिकारी राजूदेवी राज मय टीम व डीएसटी उदयपुर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये दो हिस्ट्रीषीटर अपराधी शोएब उर्फ पहलवान व सोहेल उर्फ अन्ना को अवैध पिस्टल मय दो कारतूस एवं धारदार हथियार चाकू लेकर शहर में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुमते हुए गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपी पूर्व में थाना हाथीपोल सर्कल मंे हुई फायरिंग के मामले में भी वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के दोस्त राहिल उर्फ बोहरा का मलिक उर्फ भाॅं निवासी महावतवाडी से झगडा होने व पुरानी रंजीष के चलते उक्त हथियार लेकर रखना बताया है। दोनों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर पिस्टल रखने व खरीदने के बारे में पुछताछ की जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

आरोपी शोएब उर्फ पहलवान व सोहेल उर्फ अन्ना दोनो हिस्ट्रीषीटर व आदतन अपराधी हो इनके विरूद्ध उदयपुर शहर के कई पुलिस थानों में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट व आम्र्स एक्ट जैसे दर्जनों प्रकरण दर्ज है।

Related post