सीपीएस के छात्र निधीश का राष्ट्रीय विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन


सी पी एस विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र निधीश भवदीया का राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन 19 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता दिल्ली में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
स्कूल की बैडमिंटन कोच लता मोगरी ने बताया कि निधीश ने पूर्व में आयोजित राज्य स्तर प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए, राष्ट्रीय पूर्व प्रशिक्षण शिविर में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई और जयपुर में आयोजित 19 से 20 जनवरी पूर्व प्रशिक्षण शिविर में अच्छा प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये राजस्थान टीम में चतुर्थ स्थान पर अपनी जगह बनाई। निधीश ने गत दो वर्षों से सी-बी-एस-ई- बैडमिंटन वेस्ट जोन प्रतियोगिता में, एक गोल्ड और एक सिल्वर प्राप्त कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन कर चुके हैं।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासनिक निदेशक – श्री अनिल शर्मा, निदेशक – डॉ- दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्य – श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने निधीश को इस उपलब्धि के लिये बधाई देते हुए, विद्यालय के लिये गर्व का क्षण बताया और उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिये शुभकामनाएं दीं।









