सी.पी.एस. का 31वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 सी.पी.एस. का 31वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मंगलवार 19 अगस्त, 2025 को न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल का 31वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.पी.एस. व राॅकवुड्स के प्रशासकीय निदेशक – श्री अनिल जी शर्मा व संस्थान के भूतपूर्व छात्रा विपिन तंवर के साथ सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्रांे द्वारा सामूहिक गान के मधुर स्वर ने समा बाँध दिया इसी के साथ संस्थान में आरंभ से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रा प्रकेत चैबीसा व छात्रा आकृति परमार ने अपने विद्यालयी जीवन के अनुभव बताते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व के निखार में सी. पी. एस. द्वारा दी गई शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा मंचित नाटक में सी.पी.एस. की प्रारंभ से लेकर अब तक की यात्रा तथा विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा के संघर्षों व उपलब्धियों को दर्शाया गया। जिसने सभी को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान सी.पी.एस. व राॅकवुड्स के प्रशासकीय निदेशक – श्री अनिल जी शर्मा के उद्बोधन ने छात्रों को उत्साह से भर दिया। सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की विकास यात्रा में कई लोगों का सहयोग होता है, जो चुनौतियों का सामना करने का हौसला देता है।

इस अवसर पर सी.बी.एस.ई. क्लस्टर में वाॅलीबाॅल में अंडर 17 छात्रा वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा अंडर 14 छात्रा वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।

सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन – श्री अनिलजी शर्मा, निदेशक – डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक – श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या – श्रीमती पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्णा शक्तावत व समस्त अध्यापक गण ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर सी.पी.एस. परिवार को बधाई व संस्थान के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Related post