सी. पी. एस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

 सी. पी. एस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

550 से अधिक प्रतिभागियों ने किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2022 को न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम सेंट्रªल पब्लिक सी. सै. स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 550 से अधिक विद्यार्थी, एन.सी.सी. कैडेट्स, सी.पी.एस. व राॅकवुड्स स्टाफ़ के साथ एन.सी.सी. स्टाफ़ व विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के ए.एन.ओ. भी उपस्थित थे। गणमान्य अतिथियों के स्वागत से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में एक घंटे योगाभ्यास सत्रा संचालित किया गया। इसमें विभिन्न आसन सम्मिलित थे जो सी.पी.एस. की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, योग निर्देशिका सविता वर्मा एवं एन.सी.सी. यूनिट के प्रशिक्षकों के निर्देशन में संपन्न हुए।

कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में मंत्रोच्चार व जीवन में स्वास्थ्य व योग के महत्व को बताया गया। योग गुरू सविता वर्मा ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक लगभग 21 आसन करवाए। चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा ने प्राणायाम भस्त्रिाका, कपालभाति, अनुलोम विलोम और भ्रामरी के पश्चात् ध्यान करवाते हुए जीवन में खुश रहने को अपरिहार्य बताया।

कार्यक्रम में दीपक शर्मा डायरेक्टर सी.पी.एस. व राॅकवुड्स स्कूल एवं प्राचार्या- पूनम राठौड़ सी.पी.एस., प्राचार्या – रीनू त्यागी, राॅकवुड्स हाई स्कूल, प्राचार्या- वसुधा नीलमणि, राॅकवुड्स इन्टरनेशनल स्कूल, सभी स्टाफ के सदस्य, कर्नल अखिलेश खन्ना, कमान अधिकारी 5 राज गल्र्स बटालियन एवम् मेजर छाया कोरवाल, प्रशासनिक अधिकारी 5 राज गल्र्स बटालियन उपस्थित थे।

सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल के भव्य प्रांगण में योग दिवस का आयोजन सफल एवं प्रेरणास्पद रहा। अंत में योग संकल्प के साथ कार्य

Related post