सी. पी. एस. में मनाया क्रिसमस पर्व

 सी. पी. एस. में मनाया क्रिसमस पर्व

न्यू भूपालपुरा स्थित सेन्ट्रल पब्लिक सी. सै, स्कूल में क्रिसमस का त्योहार जोश और उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में क्रिसमस पर आधारित थीम डान्स में बच्चे खूब थिरके। क्रिसमस कैराल गायन व छोटे बच्चों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ने समां बाँध दिया।

जूनियर विंग के छोटे-छोटे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ, रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों में सभी धर्मों के प्रति जागरूकता लाने व ईसा मसीह के जन्मदिन मानवता के लिए उनके संदेश को बच्चों तक पहुँचाने के उद्देश्य यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशप देव प्रसाद गनावा थे जिन्होंने ईसा मसीह के जीवन पर आधारित संदेश बच्चों तक पहुँचाया। विद्याल प्रांगण को लाल व सफेद रंग की थीम पर सजाया गया था। परियों व सांता क्लाॅज की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए।

चैयरपर्सन- अलका शर्मा द्वारा प्रेषित संदेश में क्रिसमस के त्योहार पर आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने व सबके साथ हिलमिल कर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस व नववर्ष की बधाइयाँ दीं साथ सहनिदेशक- विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक- सुनिल बाबेल, प्रशासक- सुनिल बाबेल, प्रधानाध्यापिका- कृष्णा शक्तावत व प्राचार्या – पूनम राठौड तथा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related post