करियर हाइट्स का सीए व सीएमए फाउंडेशन में शानदार प्रदर्शन, संभाग की टॉप-4 रैंक पर किया कब्जा


उदयपुर के प्रतिष्ठित संस्थान करियर हाइट्स ने एक बार फिर सीए व सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दर्ज कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने उदयपुर संभाग की प्रथम चार रैंक में स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
करियर हाइट्स के डायरेक्टर सीए रोमिल जैन ने बताया कि धैर्य जैन ने 322 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सान्वी गुप्ता ने 314 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, रिद्धि जैन ने 300 अंकों के साथ तृतीय स्थान और विक्रम ने 296 अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान हासिल किया उन्होंने बताया कि ये सभी विद्यार्थी करियर हाइट्स के स्कूलिंग एवं कोचिंग बैच से जुड़े रहे हैं और उन्होंने अपनी संपूर्ण स्कूली शिक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी इसी संस्थान से की है। वर्तमान में सभी छात्र सीए फाउंडेशन की आगे की तैयारी भी कर रहे हैं।
संस्थान के अनुसार, इन सभी विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। इस शानदार सफलता पर संस्थान के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे निरंतर मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।





