उदयपुर जिला रोलबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न

 उदयपुर जिला रोलबॉल संघ की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न

उदयपुर, जिला रोलबॉल संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई, जिसमें संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनाव अधिकारी अजय आचार्य कि देख रेख मै निर्विरोध नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में रोलबॉल खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अधिकाधिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उदयपुर स्पोर्ट्स काउंसिल से अशोक चौधरी ओलंपिक संघ से विनोद जी साहू और राजस्थान रोलबॉल संघ से विक्रम सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी में चेयरमैन (भोपाल सिंह )
वाइस चेयरमैन (वर्षा आसवानी)
अध्यक्ष (ङाॅ जोगेंद्र सिंह खंगारोत)
उपाध्यक्ष

  1. भूपेंद्र सिंह
  2. भावना लालवानी
  3. जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित
    सचिव (घनश्याम सिंह राजपुरोहित )
    संयुक्त सचिव
  4. डालू गमेती
  5. दिलीप कुमार
    कोषाध्यक्ष (माही कंवर) सदस्य के रूप में
  6. कलीम अंसारी
  7. वात्सल्य कुमार
  8. दीपक चौबीसा

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिले में रोलबॉल खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अधिकाधिक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह टीम जिले में रोलबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

Related post

Leave a Reply