बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदि धरोहर, छंद रंग कविता के संग प्रदर्शनी का लोकार्पण

 बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आदि धरोहर, छंद रंग कविता के संग प्रदर्शनी का लोकार्पण

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, टी.ए.डी. की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान साहित्य अकादमी एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आदि धरोहर, छंद रंग कविता के संग पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सिटी पैलेस, उदयपुर में आयोजित इस प्रदर्शनी का लोकार्पण संभागीय आयुक्त एवं अकादमी प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में जनजातीय कला और संस्कृति के चित्रों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध कवियों की चुनिंदा कविताओं का चित्रांकन भी प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन डॉ. मंयक गुप्ता, सचिव राजस्थान साहित्य अकादमी डॉ. बसंत सिंह सोलंकी, नोडल अधिकारी निरमा विश्नोई, अतिरिक्त निदेशक सांख्यिकी भू एवं खान विभाग ज्योति मेहता सहित विभिन्न कलाकार भी उपस्थित थे।

Related post