बड़गांव कॉलेज में मनाई गई बिरसा मुण्डा जयंती

 बड़गांव कॉलेज में मनाई गई बिरसा मुण्डा जयंती

राजकीय महाविद्यालय बड़गांव में जनजाति गौरव वर्ष के अंतर्गत धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत रहे, जिन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा के प्रारंभिक जीवन से लेकर अंत तक निडरता और एकजुटता से किए गए जनजातीय समाज के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने वर्तमान समय में हिंदू संस्कृति के प्रति एकजुटता का संदेश दिया और भगवान बिरसा मुण्डा की दस शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा प्रो. सतीश आचार्य ने छात्र-छात्राओं को बिरसा मुण्डा के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजना गौतम ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि स्वधर्म और स्वराज्य के लिए बलिदान देने वाले भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन पर आधारित लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related post