17 अक्टूबर को ‘बीसीआई कनेक्ट’ — देशभर के सदस्य जुड़ेंगे: मुकेश माधवानी

 17 अक्टूबर को ‘बीसीआई कनेक्ट’ — देशभर के सदस्य जुड़ेंगे: मुकेश माधवानी

उदयपुर, 11 अक्टूबर।
बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ओर से 17 अक्टूबर 2025 को रामी रॉयल में ‘बीसीआई कनेक्ट’ नामक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न चैप्टरों से बीसीआई के सभी सदस्य और पदाधिकारी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य व्यवसाय जगत में नेटवर्किंग को सुदृढ़ करना, आपसी तालमेल बढ़ाना, और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा करना रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के व्यापारी, उद्यमी और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ एक ही मंच पर एकत्र होंगे। यह मुलाकात व्यापारिक समुदाय के बीच सहयोग को बढ़ावा देगी और व्यापार के विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।

Related post