हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत् आयोजित शिविरों में 1100 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

 हिन्दुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत् आयोजित शिविरों में 1100 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित
  • राजस्थान और उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत् स्वास्थ्य सेवा पहल के अंतर्गत ममता एचआईएमसी के सहयोग से राजस्थान और उत्तराखंड के प्रमुख क्षेत्रों आगुचा, चंदेरीया, जावर, दरिबा और पंतनगर में स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इन शिविरों के माध्यम से कुल 1100 से अधिक लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें 561 महिलाएं और 540 पुरुष शामिल थे।

लाभार्थियों की सुविधा और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

इन शिविरों में गायनेकोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ और जनरल फिजीशियन की टीम मौजूद रही, जिन्होंने लाभार्थियों को व्यक्तिगत और व्यापक परामर्श प्रदान किया। शिविरों में हीमोग्लोबिन जांच, रक्तचाप मापन और रैंडम ब्लड शुगर स्क्रीनिंग जैसी महत्वपूर्ण जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे तत्काल राहत और निरंतर स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित हुई।

यह पहल केवल स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के लिए एक सशक्त और प्रभावशाली मॉडल साबित हुई है। इसने स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आने वाली बाधाओं को दूर किया, जागरूकता और रोकथाम को बढ़ावा दिया, और लोगों को समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और और ममता एचआईएमसी का यह प्रयास जमीनी स्तर पर सार्थक और स्थायी बदलाव ला रहा है, जिससे समुदाय स्वस्थ, मजबूत और सशक्त बन रहा है।

Related post

Leave a Reply