श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर का लेकसिटी में भव्य शुभारंभ

 श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर का लेकसिटी में भव्य शुभारंभ
  • अत्याधुनिक जांच मशीन से कम समय में मिलेंगे बेहतर परिणाम

उदयपुर । लेकसिटी में नवीनतम डायग्नोस्टिक सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर का शुभारंभ किया गया है। यह सेंटर अब दक्षिण राजस्थान, समीपवर्ती गुजरात और मध्यप्रदेश के मरीजों को उन्नत जांच सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगा, जिससे समय, संसाधन और उपचार की दिशा में बेहतर सुविधा सुनिश्चित होगी। इस अत्याधुनिक सेंटर का उद्घाटन पेसिफिक ग्रुप के चेयरमैन राहुल अग्रवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉ. एम.एम.मंगल, पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के सीईओ शरद कोठारी, सेंटर के डायरेक्टर डॉ. मनोज महाजन, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. अंकुर शर्मा, और डाॅ. निशिंगधा महाजन सहित कई नामी डाॅक्टर्स और शहरवासी उपस्थित रहे। यहां मरीजों के लिए भामाशाह व आरजीएचएस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

मुख्य अतिथि राहुल अग्रवाल ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक चिकित्सा में सटीक और समय पर डायग्नोस्टिक जांच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, और यही कारण है कि पीईटी-सीटी तथा गामा केमरा इमेजिंग जैसी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना समाज के लिए सबसे बड़ा निवेश है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए एक भरोसेमंद, आधुनिक और सुलभ जांच केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली जांचें विशेषज्ञ निगरानी में मिल सकें। यहां होल बाॅडी ओंकोलाॅजी पीईटी एंड सीटी विथ आईवी काॅन्ट्रास्ट, होल बाॅडी पीईटी एंड सीटी फोर पीयूओ, कार्डियक पीईटी एंड सीटी, ब्रेन पीईटी एंड सीटी, ब्रेन पीईटी एंड सीटी और पीईटी-सीटी फ्यूजन जैसी सेवाएं उपलब्ध हैं। साथ ही गामा केमरा इमेजिंग के अंतर्गत डीटीपीए स्केन, एमयूजीए स्केन, डीएमएसए रेनल स्केल, थायराॅइड स्केन, पेराथायराॅइड स्केन, होल बाॅडी 131-1 स्केन, डीआरसीजी स्केन, स्ट्रेस एमपीआई, रेस्ट एमपीआई और बोन स्केन जैसी महत्वपूर्ण जांचे भी की जाएंगी।

कैंसर, हृदय रोग, किडनी संबंधी समस्याओं और अन्य जटिल चिकित्सीय स्थितियों के लिए पीईटी-सीटी और न्यूक्लियर मेडिसिन जांचें बेहद उपयोगी साबित होती हैं। इन जांचों से रोग की पहचान शुरुआती चरण में संभव होती है, जिससे डॉक्टर को सही उपचार योजना बनाने में मदद मिलती है। आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षित स्टाफ और सटीक रिपोर्टिंग इस सेंटर की प्रमुख विशेषताएं होंगी।

डायरेक्टर डॉ. मनोज महाजन ने बताया कि श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर का उद्देश्य मरीजों को अत्याधुनिक जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। हमारा प्रयास है कि हर मरीज को सटीक, समय पर और विश्वसनीय रिपोर्ट मिले, जिससे उपचार की दिशा सही तरीके से तय की जा सके। यहां अत्याधुनिक जांच मशीनें होने के कारण मरीज के लिए उचित उपचार प्रक्रिया का निर्णय करने में आसानी होगी। उद्घाटन के साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि यह केंद्र आने वाले समय में उदयपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण नाम बनेगा।

डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि श्री डायग्नोस्टिक पीईटी-सीटी सेंटर में हम इस बात को प्राथमिकता देते हैं कि मरीजों को बेहतर सुविधा, सटीक जांच और अपनेपन के साथ देखभाल मिले। हमारा लक्ष्य है कि यह सेंटर क्षेत्र के लोगों के लिए भरोसेमंद और उत्कृष्ट डायग्नोस्टिक सेवाओं का प्रमुख केंद्र बने।

डॉ. अंकुर शर्मा ने बताया कि यह सेंटर आधुनिक टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता का बेहतर संगम है। हमारा फोकस मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर है, ताकि रोग की पहचान शुरुआती चरण में ही की जा सके और इलाज अधिक प्रभावी बन सके।

डाॅ. निशिगंधा महाजन ने कहा कि किसी भी मरीज के उपचार योजना की शुरूआत समय पर व सटिक जांच से होती है। दक्षिण राजस्थान में इस तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं लोगों के लिए यात्रा और समय की बचत करेंगी।

Related post

Leave a Reply