MPPL 2026 – सीजन 3 : दूसरे दिन मुकाबलों में रोमांचक जीत


मेवाड़ा प्रजापत क्रिकेट प्रीमियर लीग (MPPL) 2026 – सीजन 3 का दूसरा दिन खेलगांव, चित्रकूट नगर में रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। दिनभर खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
पहले मैच में महादेव क्लब ने कृष्णा क्लब को 11 रनों से हराया। महादेव क्लब के संजय प्रजापत (53 रन) और राहुल प्रजापत (35 रन) ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। गेंदबाज राकेश प्रजापत ने 18 रन देकर 4 विकेट लेकर मैन ऑफ दी मैन का पुरस्कार प्राप्त किया।
दूसरे मैच में प्रताप क्लब ने मेवाड़ क्लब को 14.5 ओवर में लक्ष्य पूरा कर हरा दिया। प्रताप क्लब के दिलीप (35 रन) और राकेश (24 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। नरेश प्रजापत को 17 रन देकर 5 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ दी मैन चुना गया।
तीसरे मैच में मातेश्वरी क्लब ने हिन्द क्लब को 16.2 ओवर में मात दी। प्रहलाद प्रजापत की 68 रनों की तूफानी पारी और अनन्त के 28 रनों की बदौलत टीम ने जीत हासिल की। प्रहलाद को मैन ऑफ दी मैन से सम्मानित किया गया।
आज के आयोजन में सभी टीमों के स्पॉन्सर्स मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भुवाणा मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश जी जोशी ने अतिथि के रूप में भाग लिया, जिनका स्वागत संरक्षक बांसी लाल जी ने किया। युवा संगठन की टीम, युवा अध्यक्ष श्री धीरज जी के नेतृत्व में, पूरे दिन व्यवस्थाओं में सक्रिय रही।
दूसरे दिन के सफल आयोजन से टूर्नामेंट में उत्साह और रोमांच और बढ़ गया है। आयोजकों ने खिलाड़ियों, स्पॉन्सर्स और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और सभी को शानदार खेल के लिए बधाई दी।









