सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में बसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई


न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सी. सै. स्कूल में बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सरस्वती पूजन के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पीले परिधान में आए सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।
मंच एवं विद्यालय प्रांगण पीले रंग पर आधारित साज-सज्जा से अपनी छटा बिखेर रहा था। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा ने बच्चों को परिवार में स्नेह भरे रिश्तों का महत्व समझाया एवं ध्यान के माध्यम से उन्हें देवी सरस्वती का आह्वान करवाया।
कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासनिक निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी की शुभकामनाएँ दी।









