नव वर्ष 2026: उदयपुर पुलिस ने यातायात संबंधी सलाह जारी की, शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ चेतावनी दी


नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर 2025 को शहर में संभावित भीड़ और आयोजनों को देखते हुए उदयपुर पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा ने बताया कि होटल, वाटिकाओं, गार्डन और रिसोर्ट्स में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी की जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए मोबाइल पार्टियां और लेडी पेट्रोल टीमें तैनात की गई हैं, जबकि यातायात के सुचारु संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। काला किवाड़, देवाली, फतहसागर और रानी रोड क्षेत्र में स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रात्रि 8 बजे के बाद शराब बेचने वालों तथा नववर्ष पार्टियों में अवैध शराब व नशीले पदार्थ परोसने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। ध्वनि प्रसारण संबंधी प्रतिबंधों की सख्ती से पालना कराई जाएगी। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।
शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिये वन-वे किया गया है जो निम्न प्रकार हैः-
- पटेल सर्कल से चारपहिया/तीन पहिया वाहन किशनपोल, गवर्नमेन्ट प्रेस, पाला गणेशजी की तरफ प्रवेश निषेध रहेगा।
- अम्बामाता चौक व ब्रहमपोल गेट से तीन पहिया/चारपहिया वाहन जाडा गणेशजी व चांदपोल की तरफ नही आ सकेंगे।
- समस्त प्रकार के दुपहिया/तीन पहिया, चारपहिया वाहन अरावली वाटिका व अम्बावगढ होते हुये जाटवाडी/नई पुलिया होते हुये चांदपोल, जाडा गणेशजी, अम्बापोल व ब्रहमपोल, अम्बामाता चौक की तरफ जा सकेंगे। मस्जिद के सामने विकसित नई पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेगें।
- सिटी पैलेस तक जाने वाले वाहन सुरजपोल चौराहा⇾ पुराना सी आर ⇾अमृत नमकीन ⇾ मानहॉटल⇾ बर्फ फैक्ट्री⇾गुलाब बाग रोड⇾ काला जी गौरा जी⇾ रंग निवास से सिटी पैलेस की तरफ जा सकेगें।
- सिटी पैलेस से बाहर आने वाले वाहन दुध तलाई से ⇾पाला गणेष जी⇾ किषनपोल⇾पटेल सर्कल⇾ की तरफ जा सकेगंें।
- दुपहिया व तीन पहिया वाहन सुरजपोल चौराहा⇾ पुराना सी आर⇾अमृत नमकीन⇾ मान हॉटल ⇾ बर्फ फैक्ट्री⇾गुलाब बाग रोड⇾काला जी गौरा जी⇾ रंग निवास से पर्यटन थाना से जगदीष चौक से बडी पोल की तरफ जा सकेगें व इनकी निकासी जगदीष चौक⇾ घंटाघर थाना⇾मोती चौहटटा⇾ हरवेन जी का खुर्रा होकर हाथीपोल की तरफ जा सकेगे।
- हाथीपोल से तीन पहिया/ चार पहिया वाहन घंटाघर, जगदीश चौक की तरफ नही जा सकेंगे।
- जगदीष चौक तक जाने वाले वाहन सुरजपोल चौराहा ⇾ पुराना सी आर ⇾अमृत नमकीन ⇾ मान हॉटल ⇾ बर्फ फैक्ट्री ⇾गुलाब बाग रोड⇾ काला जी गौरा जी⇾ रंग निवास से पर्यटन थाना से जगदीष चौक की तरफ जा सकेगें।
- चांदपोल⇾गडिया देवरा⇾ जगदीष चौक⇾बडी पोल तक दुपहिया/तीन पहिया वाहन में पर्यटन आ सकेंगे।
- समस्त प्रकार के दुपहिया/तीन पहिया /हल्के चार पहिया वाहन फतहसागर काला किवाड से प्रवेश करेंगे एवं झरना टी पोईन्ट होते हुये नीलकंठ की तरफ जा सकेंगे ।
समस्त प्रकार की टयुरिस्ट बसों का शहर में पारस तिराहा, आर के चोराहा व प्रतापनगर से शहर में प्रवेश निषेध है। - समस्त प्रकार की टयुरिस्ट बसें पारस ⇾ रेती स्टैण्ड⇾ हाडीरानी चौराहा⇾ जडाव नर्सरी⇾ हिरणमगरी थाने के सामने से होते हुये सेवाश्रम⇾ठोकर ⇾प्रतापनगर⇾शोभागपुरा ⇾ आरके सर्कल तक आ जा सकेंगे।
उदयपुर शहर में पर्यटकों की सुविधा के लिये चार पहिया वाहन पार्किंग निम्न प्रकार हैः-
सूरजपोल चौराहा के पासः
01. सुरजपेाल चौराहा मल्टी लेवल पार्किंग।
02. स्टेट मोटर गेराज आरएमवी रोड पार्किंग।
03. टाउन हॉल नगर निगम अन्डर ग्राउन्ड पार्किंग।
देहली गेट व हाथीपोल के पासः
01. तैया बैया स्कुल के सामने देहली गेट।
02. नाडाखाडा के अन्दर नगर निगम पार्किग
03. हाथीपोल गेट से झरीया मार्ग के बीच।
जगदीष मन्दिर के समीप पार्किंगः
01. चांदपोल गेट के पास नगर निगम पार्किग।
02. आसिन्द की हवेली पार्किंग।
सिटी पैलेस के समीप पार्किंगः
01. गुलाब बाग गेट अन्दर रंग निवास के पास।
02. हेमराज जी का अखाडा।
अम्बापोल एवं ब्रह्यमपोल के पासः ब्रह्यमपोल मस्जिद के सामने नगर निगम पार्किग।
चेटक सर्किल के समीप पार्किंग स्थलः लवकुष स्टेडियम पार्किंग।
फतहसागर के समीप पार्किंग स्थलः
01. फतहसागर पाल पार्किंग।
02. सहेलियो की बाडी के सामने पार्किंग।
03. नीमच माता रोप वे पार्किंग।





