सी.पी.एस. की दो छात्राएँ, एस.जी.एफ.आई. नेशनल क्रिकेट चौंपियनशिप में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

 सी.पी.एस. की दो छात्राएँ, एस.जी.एफ.आई. नेशनल क्रिकेट चौंपियनशिप में करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

सी.पी.एस. स्कूल की होनहार छात्राएँ दृष्टि खोड़ा और प्रियांशी चौधरी का चयन एस.जी.एफ.आई. नेशनल क्रिकेट चौंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 6 जनवरी तक शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जिसमें दृष्टि खोडा और प्रियांशी चौधरी राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कोच राहुल नकवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में बालोत्रा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दृष्टि खोडा और प्रियांशी चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उदयपुर को प्रथम स्थान दिलाया था, जिसके आधार पर उनका चयन राजस्थान टीम के पूर्व प्रशिक्षण शिविर में हुआ था, जो 23 – 24 दिसम्बर को जोधपुर में आयोजित की गई, जिसमे पूरे राज्य से 25 छात्राओ ने भाग लिया, जिसमे अच्छा प्रदर्शन करते हुए दोनों छात्राओं ने 16 सदस्यों कि टीम में अपनी जगह बनाई।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन – श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निर्देशक – श्री अनिल शर्मा, निर्देशक – डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निर्देशक – श्री विक्रम जीत सिंह शेखावत, प्राचार्य – श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक – श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका – श्रीमती कृष्ण शक्तवात ने दोनों छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और उज्वल भविष्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

Related post