रॉकवुड्स स्कूल में ‘द अर्थ स्टुअर्ड्स’ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

 रॉकवुड्स स्कूल में ‘द अर्थ स्टुअर्ड्स’ विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रॉकवुड्स स्कूल में ‘द अर्थ स्टुअर्ड्स’ के 16-सप्ताह के विज्ञान कोर्स की प्रदर्शनी का आयोजन 14 नवंबर को किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अनकम्प्रोमाइज़्ड संस्था ने किया, जिसकी स्थापना आईआईटी बॉम्बे के चार पूर्व छात्रों द्वारा उदयपुर में की गई है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. दीपक शर्मा ने किया। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, स्थिरता और प्रकृति संरक्षण पर आधारित आकर्षक मॉडल, 3D संरचनाएँ और चार्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम ने छात्रों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को और अधिक मजबूत संदेश दिया।


Related post