वंदे मातरम्@150 : पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन में राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन


पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन में सोमवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में वंदे मातरम्@150 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वातावरण बन गया और सभी के चेहरों पर राष्ट्र के प्रति गर्व व उत्साह झलक उठा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी ने वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसकी रचना प्रक्रिया और स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. अंजलि दशोरा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।
हिंदुस्तान स्काउट गाइड की महाविद्यालय रेंजर लीडर डॉ. कविता सागर ने आत्मनिर्भर भारत के तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प प्रतिज्ञा का आयोजन किया तथा “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का उद्घोष किया गया।
इस अवसर पर डॉ. शीला सालवी, डॉ. कपिल जैन, ममता कुमारी व्यास, अंजलि राव सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।









