वंदे मातरम्@150 — राजकीय कार्यालयों में समवेत स्वर से गूंजा राष्ट्रगीत, स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

 वंदे मातरम्@150 — राजकीय कार्यालयों में समवेत स्वर से गूंजा राष्ट्रगीत, स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत सोमवार को जिलेभर के सभी राजकीय कार्यालयों में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और स्वदेशी अपनाने की शपथ ली।

जिला कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एडीएम सिटी जितेन्द्र ओझा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग, राष्ट्रप्रेम और आत्मनिर्भरता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति श्रद्धा, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। ओझा ने सभी से देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देने और स्वदेशी भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने जोश और गर्व के साथ वंदे मातरम् का गायन कर देशभक्ति का सशक्त संदेश दिया। इसी प्रकार जिले के सभी राजकीय कार्यालयों में भी सामूहिक वंदे मातरम् गायन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related post