ताज फतेह प्रकाश पैलेस में सड़क सुरक्षा सत्र — कर्मचारियों ने सीखी सुरक्षित सफर की सीख


ताज फतेह प्रकाश पैलेस होटल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में उदयपुर के उप पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) अशोक आंजना ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ताज फतेह प्रकाश पैलेस के सुरक्षा प्रबंधक मुकेश कुमार व्यास और आधार फाउंडेशन से नारायण जी ने भी सत्र को संबोधित किया तथा सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने यातायात संकेतों, लेन ड्राइविंग अनुशासन, सुरक्षा हेलमेट, सीट बेल्ट आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।


इस सत्र में होटल फतेह प्रकाश पैलेस के कर्मचारियों के साथ ट्रैफिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर फतेह प्रकाश पैलेस के ऑपरेशन डायरेक्टर संतोष जी बुर्ला, मुख्य अभियंता प्रताप सिंह जी राव, एक्जीक्यूटिव हाउसकीपर पुष्कर मेनारिया, फूड एवं सर्विस मैनेजर यशवंत सिंह, फाइनेंस कंट्रोलर अखिल जी नाहर सहित होटल के अन्य टीम सदस्यों ने विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी से लाभ प्राप्त किया।


सत्र के अंत में विशेषज्ञों ने सुरक्षित ड्राइविंग के व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए। इस आयोजन का उद्देश्य होटल कर्मचारियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार यातायात व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा।









