4 लाख रुपये की राजस्थान निर्मित अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

 4 लाख रुपये की राजस्थान निर्मित अवैध शराब जब्त, 1 गिरफ्तार

खेरवाडा थाना पुलिस ने अवैध शराब पहिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 35 कार्टून राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब से भरी स्वीफ्ट कार जब्त की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड थानाधिकारी मय टीम ने आसूचना के आधार पर अवैध शराब परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये नाकाबंदी के दौरान एक सफेद स्वीफ्ट कार को रूकवाकर चेक किया गया तो कार में 35 कार्टून राजस्थान निर्मित शराब पाई गई।

स्वीफ्ट कार नम्बर जीजे 18 बी सी 9410 को जब्त कर चालक के विरूद्ध धारा 19/54 आबकारी अधिनियम का अपराध पाया जाने से अभियुक्त जसवंत सिंह पिता प्रताप सिंह निवासी अदवास रोडावत थाना जावर माईन्स जिला सलुम्बर को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।

पकड़ी गई शराब का बाजार मुल्य करीब 04 लाख रूपये एवं वाहन की कीमत करीब 08 लाख रूपये है। इस प्रकार थाना पुलिस द्वारा कुल 12 लाख का माल मशरूका जब्त किया गया।

आरोपी से पूछताछ के आधार पर ज्ञात आया है कि उक्त अंग्रेजी शराब को उदयपुर से गुजरात की तरफ ले जाया जा रहा था। मामले में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related post