कारागृह एवं महिला जेल का निरीक्षण


राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशन में प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा द्वारा केन्द्रीय कारागृह उदयपुर, उप कारागृह कानोड़, मावली एवं महिला जेल उदयपुर का निरीक्षण किया गया।
एडीजे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि महिला एवं पुरुष जेलों के निरीक्षण के दौरान बंदियों को मुहैया कराई जा रही चिकित्सा, भोजन, चाय एवं नाश्ते की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, अपील, पैरोल आदि की सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम (LADCS) के तहत अभियुक्तों को अधिवक्ता सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुरुष जेल में निर्धारित क्षमता से अधिक बंदीजन निरूद्ध पाए गए। इस अवसर पर राजपाल सिंह, अधीक्षक, केन्द्रीय कारागृह उदयपुर तथा जेल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में श्री शर्मा ने उप कारागृह कानोड़ एवं मावली का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, चिकित्सा, भोजन, नाश्ता, मुलाकात आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें एल.ए.डी.सी.एस. योजना के बारे में जागरूक किया गया।









