उदयपुर पुलिस ने 265 बदमाशों को किया गिरफ्तार

 उदयपुर पुलिस ने 265 बदमाशों को किया गिरफ्तार

उदयपुर में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ व रेड/एरिया डोमिनेंस की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 03.11.2025 को अलसुबह आकस्मिक चैकिंग व दबिश देकर बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई।

जिसके तहत जिले के प्रत्येक थाने में थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 92 से अधिक टीमों का गठन कर जिले में करीब 390 से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा बदमाशों की धरपकड हेतु अलसुबह एक साथ कार्यवाही की गई। गठित टीमों द्वारा जिले में करीब 645 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। टीमों द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 265 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, लूट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट व सामान्य प्रकरण सहित अन्य जघन्य अपराधों में वांछित 77 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा निरोधात्मक कार्यवाही में नवीन विधिक प्रावधानों के तहत 175 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय माईनर एक्ट की कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण दर्ज कर कुल 08 अभियुक्त, 04 प्रकरण आम्र्स एक्ट में दर्ज कर 02 अभियुक्त तथा 03 व्यक्तियों को अन्य अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान 75 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर उनसे पुछताछ की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने बताया की जिले में अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने आमजन से अपील की है कि अपराध व अपराधियों की सूचना पुलिस को देवे, सुचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

Related post