ई-सिगरेट पर सख्ती: अलग-अलग कार्यवाही में 130 ई-सिगरेट जब्त

 ई-सिगरेट पर सख्ती: अलग-अलग कार्यवाही में 130 ई-सिगरेट जब्त

महानिदेशक पुलिस, राजस्थान जयपुर द्वारा ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत ई-सिगरेट की आॅनलाईन बिक्री, भण्डारण, वितरण, उत्पादन पर सख्त कार्यवाही करने का अभियान चलाया गया।

जिसके तहत महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज स्तर पर हर्ष रत्नू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सर्तकता, रेंज कार्यालय एवं गोपाल चन्देल पुलिस उप अधीक्षक लीव रिजर्व रेंज कार्यालय के नेत्तृव में रेंज स्तर पर टीम का गठन कर ई-सिगरेट के भण्डारण, वितरण, उत्पादन के संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किए गए। जिस पर गठित टीम द्वारा उदयपुर शहर के थानाधिकारियों के साथ समन्वय कर दिनांक 01.11.2025 को ई-सिगरेट के अवैध भण्डारण एवं बिक्री के संबंध में कार्यवाही कर पुलिस थाना हाथीपोल, थाना सुखेर, थाना बडगांव तथा थाना अम्बामाता क्षेत्र में अलग-अलग नाम की कुल 130 ई-सिगरेट जब्त कर कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये।

ई-सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत ई-सिगरेट के भण्डारण, वितरण, उत्पादन के संबंध में निरन्तर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related post