अवैध बॉयोडीजल पम्प के खिलाफ कार्यवाही, 1 गिरफ्तार, 1350 लीटर बॉयोडीजल जब्त


इला स्पेशल टीम (डी.एस.टी) व बेकरिया थाना द्वारा अवैध बायोडीजल पम्प के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 1350 लीटर बायोडीजल जब्त भी किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध बायोडीजल की धरपकड हेतु दिषा-निर्देष दिये गये थे जिसके चलते उत्तमसिंह थानाधिकारी, बेकरिया मय टीम व डीएसटी द्वारा अवैध बायो डीजल के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही की गई।
पुलिस ने बताया कि थाना सर्कल बेकरिया में नेशनल हाईवे पर एचपी पट्रोल पम्प के सामने एक अवैध बायो डीजल का पम्प संचालित होने की सूचना मिली जिसपर पुलिस टीम द्वारा पम्प चालक से वैध लाईसेंस के बारे में पुछताछ की गई तो पम्प संचालक द्वारा कोई वैध लाईसेंस नही होना बताया।
पुलिस ने जिला रसद अधिकारियों की टीम को मौके पर बुला कर पम्प के टैक से कुल 1130 लीटर व एक ड्रम से 220 लीटर सहित कुल 1350 लीटर अवैध बायोडीजलनुमा तरल पदार्थ जब्त किया एवं अभियुक्त धर्मेश पुत्र नानालाल निवासी गोगुन्दा पुलिस थाना गोगुन्दा जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। पम्प मशीन को मौके पर सील चस्पा किया गया। मामले में प्रकरण पंजिबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।









