संगठित सिंडीकेंट बनाकर लूट व अवैध वसूली करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, 1 देशी कट्टा जब्त


ज़िला सपेशल टीम (डी.एस.टी) व पुलिस थाना प्रतापनगर ने बड़ी कार्यवाही करए हुए संगठित सिंडीकेंट बनाकर बडे पैमाने पर लूट व अवैध वसूली करने वाले 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके पास से, 1 अवैध देशी कट्टा जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सुचना मिली कि शेखरदास पिता गणेशदास निवासी खेमपुरा थाना प्रतापनगर व सुनिल पिता हेमराज निवासी पुरोहितों की मादडी दोनों अपराधी है और अपने पास हथियार रखकर सुनियोजित सिंडिकेट बना कर आम लोगों में डर पैदा कर लूट जैसे विभिन्न जघन्य अपराधों को कारित करते रहते है।
प्रताप नगर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चारण, डीएसटी प्रभारी विक्रम सिंह स.उ.नि. के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा दोनों को काॅटन मिल के पास में खडे है तथा कोई योजना बनाकर किसी के साथ लूट जैसी कोई जघन्य अपराध कर सकते है।
पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों के खौफ से कोई इनके खिलाफ गवाही भी नही देता है।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौके से दोनों व्यक्तियों को पकडा।जिनकी तलाशी लेने पर सुनील के कब्जे से अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शेखर के विरूद्ध 2 प्रकरण लूट व 2 प्रकरण आम्र्स एक्ट के दर्ज है व अभियुक्त सुनिल के विरूद्ध एक प्रकरण आम्र्स एक्ट के दर्ज हो दोनो अभियुक्त आपराधिक प्रवृति के है।









