राजस्थान विद्यापीठ का 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को — 44 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

 राजस्थान विद्यापीठ का 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को — 44 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

उदयपुर, 28 अक्टूबर।
जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) की ओर से आगामी 13 नवम्बर को 21वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में 5000 से अधिक विद्यार्थी और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर 5 नवम्बर 2025 तक पीएचडी प्राप्त करने वाले विद्वानों को उपाधियाँ, तथा वर्ष 2024–25 में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं उपाधियाँ प्रदान की जाएंगी।

समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 7 नवम्बर तक निर्धारित फार्म भरना आवश्यक होगा। उपाधि धारकों के लिए पोशाक संहिता निर्धारित की गई है—पुरुष विद्यार्थियों को सफेद कुर्ता-पायजामा और छात्राओं को सफेद सलवार-कुर्ता या साड़ी पहनना अनिवार्य रहेगा।

समारोह के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन ने बताया कि कला, वाणिज्य, विज्ञान, विधि, कृषि, कंप्यूटर साइंस, एमबीए, सोशल वर्क, नर्सिंग, एजुकेशन और डी.फार्मा सहित विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 44 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे।

Related post