डॉ. विप्लवी को मिला राष्ट्रीय स्तर का विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान

 डॉ. विप्लवी को मिला राष्ट्रीय स्तर का विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान

उदयपुर, 24 अक्टूबर। पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, वृंदावन-मथुरा द्वारा 26 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उदयपुर के भाजपा नेता, पूर्व पार्षद, पं. दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन के शोधार्थी तथा ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ पुस्तक के लेखक डॉ. विजय विप्लवी को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह के संयोजक डॉ. किरण बांगले ने बताया कि यह आयोजन दिल्ली के होटल रेडिसन ब्लू में सम्पन्न हुआ, जिसके मुख्य अतिथि झांसी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार थे, जबकि अध्यक्षता विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदुभूषण मिश्रा ने की।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए डॉ. विप्लवी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विविध जीवन प्रसंगों का उल्लेख किया और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

ज्ञातव्य है कि डॉ. विप्लवी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या में भी सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, डॉ. विप्लवी व डॉ. कुंजन आचार्य की सह-लिखित पुस्तक ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ को राजस्थान सरकार के भाषा विभाग द्वारा वर्ष 2025 का हिंदी सेवा पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।


Related post