फतहनगर पुलिस की कार्यवाही: चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 मोटरसायकिले बरामद

 फतहनगर पुलिस की कार्यवाही: चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 मोटरसायकिले बरामद

फतहनगर पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 मोटरसाइकिल और 11 सोलर सिस्टम सहित चोरी का माल बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, थाना फतहनगर में 15 अक्टूबर को प्रार्थी पप्पूलाल डांगी निवासी कीकावास, तहसील वल्लभनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम लदाना, मावली स्थित अपने जीजाजी गोपीलाल डांगी की भूमि की वह देखभाल करता है। खेती हेतु भूमि पर बने कुएं पर युटीएल कंपनी का सोलर सिस्टम लगा हुआ था, जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया।

शिकायत पर थाना फतहनगर ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

जांच के दौरान थाना अधिकारी श्री चन्द्रशेखर किलानिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आसूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो अभियुक्तों — बाबूलाल पुत्र ओंकार (निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर, थाना फतहनगर) तथा प्रकाश पुत्र रूपलाल (निवासी डांगी बस्ती, खेमपुर, थाना फतहनगर) — को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ग्राम लदाना में स्थित भावल फैक्ट्री के पास से 11 सोलर पैनल चोरी करने के अलावा भानसोल, गढ़वाड़ा, जावर, पलाना, गादोली रोड और भगवाणपुरा से भैंसों की चोरी करने तथा गुडली गांव, सालेरा कला और आसपास के क्षेत्रों — नाथद्वारा, उदयपुर, मावली और डबोक — से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें, सोलर प्लेटें और चोरी किए गए उपकरण बरामद किए हैं। जब्त वाहनों में विभिन्न रजिस्ट्रेशन नंबर और इंजन-चेसिस नंबर वाली मोटरसाइकिलें तथा एक स्कूटी शामिल हैं, जिनमें से कई की नंबर प्लेटें घिसी या परिवर्तित की गई पाई गईं।

उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई फतहनगर थाना पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के सफल समन्वय का परिणाम है। आगे आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

Related post