राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में सीपीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन


सीपीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जयपुर और कोटा में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में क्वाड्स अंडर-14 छात्र वर्ग में नक्श राज पंवार ने 1000 मीटर रिंक रेस में रजत पदक जीता। इनलाइन अंडर-17 छात्र वर्ग में युगपाल सिंह ने 500 मीटर रेस में रजत पदक हासिल किया। वहीं, काव्यांश पूर्बिया ने 1000 मीटर रिंक रेस में रजत पदक, 3000 मीटर रिंक रेस और 1 लैप रोड रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग में इनलाइन अंडर-19 में हरदीनी पंवार ने 1000 मीटर रिंक रेस में रजत तथा 1 लैप रोड रेस में कांस्य पदक जीता। उल्लेखनीय है कि नक्श, हरदीनी और काव्यांश गत वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, निदेशक (प्रशासन) श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौर और प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।









