पेसिफिक विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन


पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एज्युकेशन में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों में मतदान को बढ़ावा देने हेतु डेमो के माध्यम से सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. कपिलेश तिवारी ने कहा कि विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद हमारा मतदान प्रतिशत बहुत कम है। अतः निर्वाचन विभाग उदयपुर द्वारा मत के महत्व को समझाने एवं आम लोगों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में पेसिफिक कॉलेज ऑफ टीचर्स एज्युकेशन द्वारा विश्वविद्यालय के सभी संघटक महाविद्यालयों में “आओ मिलकर अलख जगाएं, शत प्रतिशत मतदान कराएं” कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया। इसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


विशिष्ट अतिथि डॉ. हेमंत पंडया, प्राचार्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शीला सालवी, श्री दिलीप सिंह चौहान, श्रीमती जयश्री मंडोवरा, डॉ. कविता सागर, डॉ. अंजली दशोरा, डॉ. कपिल जैन, श्रीमती ममता व्यास, सुश्री अंजली राव सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. लक्ष्मी नारायण चौबीसा ने किया।









