सांसद खेल महोत्सव 2025 में शाहरुख का धमाकेदार शतक

 सांसद खेल महोत्सव 2025 में शाहरुख का धमाकेदार शतक

सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, भुवाना मंडल उदयपुर द्वारा दिनांक 12/10/2025 को जोड़ा जी बावजी ग्राउंड पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रेबारियो का गुड़ा, भुवाना, ढीकली, चित्रकूटनगर, पूंजावटी, बड़ी और शोभापुरा की टीमों ने भाग लिया।

पहले मैच में बल्लेबाज शाहरुख ने नाबाद 35 बॉल में 117 रन की पारी खेली और अपनी टीम को विजय दिलाई, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुर सांसद मनालाल जी रावत और ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने क्रिकेट खेलकर किया। भाजपा भुवाना मंडल के अध्यक्ष मुकेश जोशी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव 2025 भुवाना मंडल उदयपुर के जोड़ा जी बावजी ग्राउंड पर आयोजित हुआ।

फाइनल मैच में भुवाना टीम ने 109 रन बनाए, जिसमें करण ने 48 और शाहरुख ने 39 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम बड़ी 69 रन पर सिमट गई, और भुवाना टीम 40 रन से विजयी रही।

शाहरुख को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया, और सांसद मनालाल रावत तथा विधायक फूल सिंह मीणा ने उन्हें सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने शाहरुख और विजेता टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम में भाजपा सहकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद जी सामर, भाजपा शहर के महामंत्री देवीलाल जी सालवी, पंकज बोराणा, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिलामंत्री गिरीश शर्मा, तुषार मेहता, सिद्धार्थ शर्मा, अशोक शर्मा, गजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता ओम पारिख, देवेंद्र साहू, पिंकी मंडावत, सरपंच मोहन डांगी, भुवाना मंडल महामंत्री लालू राम जी डांगी, महेंद्र सिंह जी देवड़ा, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक खूबेश सुथार, उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, यशवंत सुहालका, मंडल मंत्री नर्सिंग रेबारी, सोशल मीडिया संयोजक राहुल जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक योगेश जी बारोट, शांतिलाल गमेती, गोविंद जी रेबारी, रेवा शंकर सुथार, हरि सिंह देवड़ा, विक्रम सिंह देवड़ा, महेंद्र चौबिसा, वीरेंद्र जोशी, भूपेंद्र श्रीमाली, दिनेश जी केवलिया, लोकेश सालवी, किशन डांगी, भरत डांगी और अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related post