रोलर स्केटिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीएसआर एकेडमी के 8 खिलाड़ियों का चयन

 रोलर स्केटिंग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीएसआर एकेडमी के 8 खिलाड़ियों का चयन

हाल ही में उदयपुर जिले में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में बीएसआर एकेडमी ने सर्वाधिक पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एकेडमी के 8 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

एकेडमी के कोच घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि छात्र वर्ग में जय सिंह और भाविन ने स्वर्ण पदक, मोहम्मद अबान और रौनक राज ने रजत पदक, जबकि इज़हार खान, रुद्र पटेल, दिलीप कुमार, मयन, ऋषिल, निर्वान, और अद्विक मोलपरिक ने कांस्य पदक प्राप्त किए। छात्रा वर्ग में सिया, राघवी, और एरिका ने कांस्य पदक हासिल किए।

एकेडमी के संस्थापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीएसआर एकेडमी के अधिकतम खिलाड़ी हिस्सा लेकर उदयपुर जिले का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि पर स्केटिंग कोच डीजी सर, कराटे कोच महेश सर, एथलीट कोच कलीम सर और ताइक्वांडो कोच मुकेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों — जय सिंह, मोहम्मद अबान, रुद्र, भाविन, रौनक राज, इज़हार खान, दिलीप, और निर्वान लालवानी — को आगे भी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।

Related post