वन्यजीव सप्ताह: स्नेक रेस्क्यू और भालू-मानव संघर्ष पर कार्यशाला

 वन्यजीव सप्ताह: स्नेक रेस्क्यू और भालू-मानव संघर्ष पर कार्यशाला

उदयपुर, 7 अक्टूबर। 71वें वन्यजीव सप्ताह के छठे दिन, मंगलवार को वन भवन परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में स्नेक रेस्क्यू एवं भालू-मानव संघर्ष विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। उप वन संरक्षक वन्यजीव यादवेंद्रसिंह ने बताया कि कार्यशाला का संचालन सहायक वन संरक्षक, सज्जनगढ़, श्रीमती सुरभी शर्मा ने किया।

कार्यशाला में विभाग के लगभग 50 अधिकारी एवं कर्मचारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतिनिधि अरुण सोनी एवं उनके वालंटियर, तथा वेटरनरी कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे। कार्यशाला के मुख्य वक्ता, पशुपालन विभाग के डॉ. हिमांशु व्यास ने संबंधित विषय पर अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

वन्यजीव सप्ताह का समापन समारोह बुधवार को ओटीसी, रानी रोड, उदयपुर में होगा। इस दौरान सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related post