रॉकवुड्स यूनिवर्सिटी फेयर 2025: ग्लोबल शिक्षा के दरवाजे खुले विद्यार्थियों के लिए

 रॉकवुड्स यूनिवर्सिटी फेयर 2025: ग्लोबल शिक्षा के दरवाजे खुले विद्यार्थियों के लिए

रॉकवुड्स स्कूल ने 6 अक्टूबर को ग्लोबल रीच टुडे के संयुक्त तत्वावधान में रॉकवुड्स यूनिवर्सिटी फेयर 2025 का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और भारत की 40 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन रॉकवुड्स स्कूल के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा और ग्लोबल रीच के संस्थापक श्री पवन सोलंकी द्वारा किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को भारतीय एवं विदेशी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने का अवसर प्रदान करना था, ताकि वे विभिन्न शैक्षणिक मार्गों, प्रवेश प्रक्रियाओं और करियर संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकें।

सत्र के दौरान छात्रों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों, प्रवेश मानदंडों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में गहन जानकारी ली। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा तय करने हेतु उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

रॉकवुड्स स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह अपने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुभव और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि वे वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें।

Related post