स्काउटिंग और गाइडिंग में उदयपुर के विशाल और निखिल ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय सफलता

 स्काउटिंग और गाइडिंग में उदयपुर के विशाल और निखिल ने हासिल की अंतरराष्ट्रीय सफलता

स्काउटिंग और गाइडिंग के क्षेत्र मे जानी-मानी अंतरराष्ट्रीय स्काउटिंग इवेंट JOTA-JOTI (Jamboree on the Air – Jamboree on the Internet) में उदयपुर के विशाल गुप्ता और निखिल साहु ने भाग लिया और शानदार रूप से 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैजेस हासिल किए।

JOTA-JOTI विश्व का सबसे बड़ा डिजिटल स्काउटिंग इवेंट है, जिसमें रेडियो और इंटरनेट के माध्यम से दुनिया भर के स्काउट्स-गाइड्स/रोवर्स–रेंजर्स एक साथ जुड़ते हैं। यह प्रमाणपत्र World Scouting द्वारा जारी किया जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

इस आयोजन में उदयपुर के इन रोवर्स ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए न केवल तकनीकी और स्काउटिंग कौशल विकसित किया, बल्कि वैश्विक दोस्ती और संस्कृति को समझने का अमूल्य अनुभव भी प्राप्त किया।

विशाल गुप्ता ने कहा, “यह अवसर हमें सीमाओं से परे लेकर गया — हम दुनिया के अन्य स्काउट्स से मिले और इस अनुभव से हमारी सोच और क्षितिज दोनों बड़े हैं।” वहीं निखिल साहु ने कहा, “10 बैजेस का मतलब है 10 अलग-अलग चुनौतियों को स्वीकार करना, पूरा करना और उन चुनौतियों से सीखना।”

इस उपलब्धि पर उदयपुर की स्काउटिंग एवं गाइडिंग शाखा ने दोनों को बधाई दी और भविष्य में और अधिक स्काउटिंग-इवेंट्स में उनकी सक्रिय भागीदारी की आशा जताई है। साथ ही मंगल सिंह को भी इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता के लिए Participation Certificate प्रदान किया गया।

Related post