उदयपुर के मुक्केबाज़ों का दमदार प्रदर्शन, आमिल ने जीता स्वर्ण!

 उदयपुर के मुक्केबाज़ों का दमदार प्रदर्शन, आमिल ने जीता स्वर्ण!

झुंझुनूं में राजस्थान मुक्केबाज़ी संघ द्वारा पहली बार आयोजित अंडर-22 प्रतियोगिता में उदयपुर के मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया।

जिला मुक्केबाज़ी संघ के सचिव फतह सिंह राठौड़ ने बताया कि 55 किलो भार वर्ग में उदयपुर के आमिल अली ने निरंतर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। राठौड़ ने बताया कि फाइनल मुकाबले में आमिल ने जयपुर के राहुल गोरा को हराया। वहीं, 75 किलो भार वर्ग में प्रवीण पुरी गोस्वामी ने रजत पदक और 50 किलो भार वर्ग में नितिन सालवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

जिला मुक्केबाज़ी संघ के अध्यक्ष श्री राम नारायण कोठारी, श्री दलपत सिंह चूंडावत, पुष्कर शर्मा, कुलदीप जोशी, उमेश भारद्वाज, बालू लाल खोखावत, समर फतह सिंह राठौड़ तथा राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के बॉक्सिंग प्रशिक्षक नरपत सिंह चूंडावत ने सभी मुक्केबाज़ों को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related post