उदयपुर पुलिस ने 50 लाख के चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर किये मालिको के सुपुर्द

 उदयपुर पुलिस ने 50 लाख के चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर किये मालिको के सुपुर्द

उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चोरी व गुम हुए करीब 50 लाख कीमत के 307 मोबाइल रिकवर करा उनके मालिकों को सुपुर्द किये।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेष गोयल चोरी व गुम हुए मोबाइल को ट्रेस करने का विषेष अभियान चलाया गया। जिस पर श्री गोपाल स्वरूप मेवाडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री उमेष ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा के सुपरविजन में जिले के समस्त वृताधिकारियों के नेतृत्व में थानो ने बड़ी कार्यवाही करते हुये गुम व चोरी हुए कुल 307 मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस ने बताया कि इन मोबाइलो की बाजार कीमत करीब 50 लाख रूपये से अधिक है।

गठित टीमों द्वारा इन मोबाइलों को राजस्थान सहित अनेक प्रदेषों से ट्रेस कर बरामद किया गया है। उक्त बरामद मोबाइलों को संबंधित वृताधिकारियों द्वारा उनके असली मालिको को सुपुर्द किया गया। इसे दौरान मोबाइल मालिक अपना मोबाइल पाकर काफी खुश व प्रसन्न नजर आये।

CEIR.GOV.IN पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल के खोने पर आॅनलाइन षिकायत दर्ज कर सकते है और IMEI नम्बर के आधार पर डिवाइस को ट्रेस किया जा सकता है। आमजन से अपील है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर तत्काल cier.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करे ताकि शीघ्र कार्यवाही की जा सके।

Related post