उदयपुर जिला जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 29 मार्च को


जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार , दिनांक 29 मार्च 2026 को लवकुश इनडोर स्टेडियम में 14 वी उदयपुर जिला जूनियर एवं सब जूनियर पुरुष एवं महिला क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा l
यह जानकारी देते हुए जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी अपना जन्म प्रमाण पत्र , आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट एवं मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रति दिनांक 29 मार्च रविवार को प्रात: 9.00 बजे वजन देते समय जमा करवाना अनिवार्य है l जूनियर वर्ग में 23 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी एवं सब जूनियर वर्ग में 18 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे l प्रतियोगिता प्रात: 10.30 बजे प्रारंभ हो जायेगी l
जिला पावरलिफ्टिंग संघ उदयपुर के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर उदयपुर जिला जूनियर एवं सब जूनियर , पुरुष एवं महिला टीम का चयन किया जायेगा l चयनित टीम 4 से 5 अप्रैल तक अलवर में आयोजित होने वाली 14 वी राजस्थान राज्य जूनियर एवं सब जूनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी l









