उदयपुर में बैंकर्स एवं लोन कंसल्टेंट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, श्रीजी एसोसिएट बनी चैंपियन

 उदयपुर में बैंकर्स एवं लोन कंसल्टेंट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन, श्रीजी एसोसिएट बनी चैंपियन

उदयपुर। SDV FinConsultant LLP द्वारा आयोजित एवं Rangauri Group के सह-प्रायोजन में तीन दिवसीय बैंकर्स एवं लोन कंसल्टेंट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में उदयपुर उद्योग जगत से जुड़े बैंकर्स एवं लोन कंसल्टेंट्स की कुल 12 टीमों ने भाग लिया।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला Shreeji Associate और Jamboo Finance के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में Shreeji Associate ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम का नेतृत्व कप्तान उमेश मेनारिया ने किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। अमित माली को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। रोहित राठौड़ को बेस्ट बैट्समैन, जयेश धन्नावत को बेस्ट बॉलर तथा शर्वेशजी अग्रवाल को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन समारोह में विजेता टीम Shreeji Associate को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि Jamboo Finance को उपविजेता (रनर-अप) ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग जगत में आपसी सहयोग, खेल भावना एवं स्वस्थ संबंधों को बढ़ावा देते हैं।

Related post

Leave a Reply