राज्य स्तरीय विद्यालय राइफल और पिस्टल शूटिंग में बेटियों ने दिखाया कमाल, निशाने साधकर जीता दर्शकों का दिल

 राज्य स्तरीय विद्यालय राइफल और पिस्टल शूटिंग में बेटियों ने दिखाया कमाल, निशाने साधकर जीता दर्शकों का दिल

उदयपुर, 4 अक्टूबर। द सोल्जर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेजबानी में महाराणा प्रताप खेल गांव में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय 17 से 19 वर्ष आयु वर्ग की बालक-बालिका राइफल व पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में शनिवार को बालिकाओं ने पूर्ण उत्साह, एकाग्रता और मनोयोग से अपने निशाने साधे और यह जाहिर कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

आयोजक निदेशक सुरेंद्र मालवी ने बताया कि प्रतियोगिता में अब तक 53 डिटेल्स के करीब 1000 निशानेबाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर निशाने साधे हैं। प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) लोकेश भारती, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल, प्रभारी प्रधानाचार्य जयदीप कोठारी, जालम सिंह सारंगदेवोत, भूपेंद्र कौर अरोड़ा, दिलीप जैन, राकेश पालीवाल, अर्जुन सिंह झाला और हरीश वैष्णव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने निशानेबाजों से परिचय प्राप्त कर उन्हें हौसला अफजाई की।


Related post