सी.पी.एस. में ‘स्पोर्ट्स डे’ का आयोजन


न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मार्च पास्ट से हुई, जिसमें कक्षा प्री-नर्सरी, नर्सरी, एल.के.जी. व यू.के.जी. के छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में सी.पी.एस. व रॉकवुड्स की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासनिक निदेशक श्री अनिल शर्मा, निदेशक डॉ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या श्रीमती पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा शक्तावत तथा अन्य प्रबंधन सदस्य उपस्थित थे। सभी अभिभावकों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय की चेयरपर्सन द्वारा सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण – पानी पुरी रेस, साड़ी ड्रेपिंग रेस, ड्रेस अप योर किड्स रेस, पैक द बैग रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस, निंजा रेस व टग ऑफ वॉर थे।









