महावीर जयंती पर बूचड़खाने रहेंगे बंद

 महावीर जयंती पर बूचड़खाने रहेंगे बंद

निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश
आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्यवाही

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने आदेश जारी कर मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष में निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मांस, मछली, अंडे बिक्री केंद्र एवं दुकानों को पूर्णतया बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी बूचड़खाने, मांस मछली एवं अंडे बिक्री केंद्र एवं दुकानें बंद रखी जाएगी। बंद रखने का आदेश राज्य सरकार के निर्देश पर जारी किया गया है।

आदेश का सख्ती से पालन हो इस हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी भी व्यापारी द्वारा आदेश की अवहेलना की जाएगी तो उसका लाइसेंस निरस्त कर उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related post